नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तीन दिवसीय अमेरिका की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने टेक्सास के डलास में यूनिवर्सिनटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने इस कार्यक्रम में कई मुद्दों पर बातचीत की।
देश की बेरोजगारी की समस्या से लेकर भगवान तक, कांग्रेस सांसद ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इसी बीच उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें ये यात्रा निकालने की जरूरत क्यों पड़ी।





