कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। हमारे पास प्रचार करने का भी पैसा नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि अगर ये होगा तो कैसे विपक्ष चुनाव लड़ पाएगा।
राहुल गांधी ने भी कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने पर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि हमारे अकाउंट फ्रीज कर दिए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने मुंह तक नहीं खोला। उन्होंने कहा कि ये कोई कांग्रेस के अकाउंट की बात नहीं है, ये लोकतंत्र की हत्या की बात है।
राहुल ने कहा कि हम पैसों की कमी के चलते चुनावी प्रचार नहीं कर पा रहे। हमारे प्रत्याशी हवाई जहाज क्या रेल टिकट तक नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर ये हमला, प्रचार रोकने के लिए किया जा रहा है।





