नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्तिकेय के इस बयान पर तंज कसा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्तिकेय के इस बयान का वीडियो शेयर किया और लिखा कि शिवराज जी के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है! यह 100% सच है!
क्योंकि, देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है। डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का। डर बड़े नेताओं की बगावत का। डर गठबंधन के प्रबंधन का। डर समर्थन की सरकार के गिरने का। डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का। यह मत सोचिए कि शिवराज जी की विरासत में कोई बच्चा है, लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है!





