नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड में तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी के चार सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा एक अप्रैल तक करने का एलान किया है। पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने बुधवार को लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग संसदीय क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी थी।
पार्टी ने कालीचरण मुंडा को खूंटी से, सुखदेव भगत को लोहरदगा से और जय प्रकाशभाई पटेल को हजारीबाग से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के नेता ने बताया, कांग्रेस बाकी चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा एक अप्रैल तक करेगी। सीट बंटवारे पर कल तक आम सहमति बन सकती है।
बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीट के लिए मतदान चार चरणों में होगा, जो कि 13 मई से शुरू होने वाला है। कांग्रेस इनमें से सात सीटों पर और बाकी सीटों पर सहयोगी पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। पिछली लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो झारखंड की 14 सीटों में भाजपा ने 11 सीटें जीती थी, जबकि एजेएसयू, कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा था।





