नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री का नाम लिए बिना तंज कसा। वायनाड सांसद ने कहा कि थोड़ा-सा दबाव पड़ते ही यू-टर्न ले लिया। भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा, थोड़ा-सा दबाव पड़ता है और वे यू-टर्न ले लेते हैं। हमारा गठबंधन उन मुद्दों को उठ रहा है जो जनता के लिए मायने रखते हैं।
गांधी ने कहा आपके मुख्यमंत्री राज्यपाल के यहां शपथ ग्रहण के लिए गए। बड़ी धूम-धाम थी। वहां बीजेपी के नेता बैठे थे। राज्यपाल साहब बैठे थे। सब विधायक बैठे थे। शपथ ग्रहण होती है। वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं। उनके दो तीन मंत्री भी शपथ लेते हैं। खूब तालियां बजती हैं। और फिर नीतीश जी वापस सीएम हाउस की ओर चले जाते हैं।”
गाड़ी में पता लगता है कि वह अपना शॉल राज्यपाल के घर छोड़ आए है। तो ड्राइवर से कहते हैं कि भइया चलो, वापस चलो, शॉल उठाना है। ड्राइवर वापस लेकर जाता है। नीतीश जी गाड़ी से निकलते हैं। राज्यपाल के पास जाते हैं। तो राज्यपाल कहते हैं कि भाई इतनी जल्दी वापस आ गए…तो ये हालत है बिहार की। थोड़ा सा दबाव पड़ता है और यू-टर्न ले लेते हैं।





