भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई कांग्रेसी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पूण्यतिथि पर पुरानी विधानसभा (मिंटो हॉल) पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला, वह बोले कि 2014 में बीजेपी ने नारा दिया था बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार लेकिन इतने दिन हो गए भारत की जनता को क्या महंगाई से राहत मिली क्या उसे रोजगार हासिल हुआ। ठीक उसी तरह नितिन गडकरी जो भी रोड बनाते हैं वह बगैर टोल टैक्स के नहीं बनती है, हर सड़क पर 60 किलोमीटर चलने पर व्यक्ति को टोल टैक्स चुकाना होता है। पुल से निकलने पर टोल देना होता है। केंद्र सरकार आम जनता से जीएसटी कर वसूलकर बजट बनती है तो गडकरी टोल टैक्स वसूलकर सड़के बनाते हैं। यदि वास्तविकता में जनता को राहत देने के लिए कोई विकास कार्य होता है तो कांग्रेस पार्टी उसके साथ खड़ी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए एक कमेटी बनाई है जो मुरैना और उज्जैन में जाकर बैठककर समीक्षा करेगी।
कांग्रेस के दिग्गजों द्वारा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा
जिसको आला कमान आदेश देगा वही कार्यकर्ताओं और नेता चुनाव लड़ेगा। प्रत्याशी चयन के लिए ऑब्जर्वर बनाए गए हैं।
सभी अपनी-अपनी रिपोर्ट सबमिट करेंगे। उसके बाद स्क्रीन कमेटी से नाम तय होंगे। जीतू पटवारी ने कहा है कि 6 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। जनता से जुड़े मुद्दे विधानसभा में उठाने को लेकर चर्चा होगी।
राज्य सरकार ने 2700 रुपए गेहूं का समर्थन मूल्य देने का वादा किया था लेकिन आज जो नोटिफिकेशन हुआ उसमें 2250 में ही गेहूं खरीदा जाएगा। महिलाओं को 3000 तक देने की कही थी बात लेकिन अब तक सरकार ने 1250 से आगे नहीं बढ़ी है। 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने के वादे पर सरकार बात भी नहीं कर रही है। मोहन जी अपने जनता से जो वादे किए थे।वह पूरे करें किए जाएं। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी।





