भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्जिट पोल्स को नकारते हुए दावा किया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
कांग्रेस नेता सिंह ने मध्य प्रदेश एग्जिट पोल के बारे में बोलते हुए गुरुवार को कहा कि पोल्स के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि वे अलग-अलग आंकड़े दिखा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा एग्जिट पोल के नतीजे बहुत विविध हैं। हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 130 से अधिक सीटें और स्पष्ट बहुमत मिलेगा।
उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में लोग परिवर्तन चाहते हैं, जिसके लिए कांग्रेस को वोट मिलेंगे। राज्य के लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव लड़ा है। लोग शिवराज सिंह चौहान और उनके झूठे वादों से तंग आ चुके हैं।





