भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर आज पदभार ग्रहण किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपनी दफ्तर में परिवार सहित पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने फेसबुक पर फोटो पोस्ट किए हैं जिसमें वह परिवार सहित दफ्तर में पूजा अर्चना करते हुए नजर आ रही है।

फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि ईश्वर की कृपा, गुरुजन व पूज्य माता-पिता के आशीर्वाद से आज पुनः मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा विभाग का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।
आपको बता दे की ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पहले भी ऊर्जा विभाग में रह चुके हैं और विधानसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद मोहन कैबिनेट ने फिर से उन्हें मंत्री बनाया और विभागों का आवंटन करते हुए उन्हें फिर से एक बार ऊर्जा विभाग दिया है। उन्होंने आज पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया है।





