पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही सारी अफवाह पर विराम लगाया। मंगलवार सुबह इमलीखेड़ा हवाईपट्टी पर कमल नाथ मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगले लोकसभा के लिए तैयारियां शुरु कर दी है। तरह तरह की अफवाह उड़ी, लेकिन अब शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी जैसे हमेशा चुनाव की तैयारी करती है वैसे इस बार भी करेगी
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जैसे ही सीट घोषित करती है वैसे ही नकुल नाथ छिंदवाड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे और वे कांग्रेस से सांसद का चुनाव लड़ेंगे। कमल नाथ से जब यह पूछा गया कि आपके भाजपा में शामिल होने की अफवाह चली है।
इस पर उन्होंने कहा कि यह अफवाह मीडिया ने चलाई है। मैंने बीते दिन प्रमोद कृष्णन के संदर्भ में कहा था कि कोई बंधा हुआ नहीं है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका खंडन जितेन्द्र ने किया है और प्रवक्ता को नोटिस दिया है।
कमलनाथ ने कहा कि मैंने 5 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि चार से पांच दिन में इसे आउट करना, मैंने किया नहीं। उन्होंने अध्यक्ष बनाने को लेकर मुझसे सलाह ली थी तो मैंने कहा था कि इस जाति में से बना दीजिए। मीडिया ने कमल नाथ से जब यह पूछा कि देश और प्रदेश में चुनाव प्रचार की उनकी कैसी भूमिका रहेगी तो उन्होंने कहा कि जैसे हमेशा प्रचार करता हूं वैसे ही करूंगा





