ग्वालियर में बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची आने का सवाल पूछे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा उन्होंने अपना काम किया है हम अपना काम करेंगे, जल्दी हो जाएगा। गुना से वर्तमान बीजेपी सांसद का टिकिट काटे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा केपी यादव का टिकिट कटा है हमारी सहानुभूति उनके साथ है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ब्रेक देने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा पटना में आज इंडिया अलाइंस की बड़ी रैली है। उसमें उनका जाना जरूरी था। कल सुबह तक लौट आएंगे और फिर यात्रा शुरू होगी। इंडिया गठबंधन में टूट के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा एनडीए में भी बहुत से दल थे, वे दल कहां गए, अकाली दल टूट गया है बाकी के और भी दल टूटकर चले आए हैं। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में बाकी 5 सीटों पर नामों का ऐलान नहीं किए जाने के सवाल पर कहा उनके पास उम्मीदवार नहीं होंगे इसलिए उन्होंने उम्मीदवार घोषित नहीं किए है।
मोहना में राहुल गांधी के पड़ोसी मुल्कों में बेरोजगारी कम होने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा जो स्टेटिक्स हैं वो उन्होंने बताए हैं और जो वहा की बेरोजगारी दर है पाकिस्तान बंगलादेश की यह मत नही है फेक्ट तथ्य है सच्चाई है। ग्वालियर अंचल में नरेंद्र तोमर समर्थकों को तीन टिकिट मिलने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा नरेंद्र सिंह तोमर की उम्र बीत गई है भाजपा में और सिंधिया जी अभी नए नए आए हैं।
अमित शाह के भाजपा कार्यकर्ताओं से असंतुष्ट कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराने के सवाल पर दिग्विजय सिंह बोले,
जो कांग्रेसी बिना पद के नहीं रह सकता, जिसके पास ना कोई विचारधारा है और ना ही कोई कमिटमेंट है वही कांग्रेस छोड़कर जाएगा जो कांग्रेस विचारों से ओत प्रोत है वह छोड़कर नहीं जाएगा। जिनको पद और पैसे का मोह है वाही कांग्रेस को छोड़कर जाएगा। साध्वी प्रज्ञा का भोपाल से टिकिट काटे जाने पर दिग्विजय सिंह ने कहा सांधवी प्रज्ञा के साथ सहानभूति है।





