अभिषेक बोले – राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की शानदार वापसी होगी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस बहुमत से आगे, तेलंगाना और मिजोरम में हम मजबूत
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव अभिषेक दत्त का कल आए एग्जिट पोल पर कहना है कि हमारे देश में जनता की जनार्दन है और जनता का फैसला ही सर्वमान्य होता है कल जो एग्जिट पोल सामने आए हैं उनकी मिली जुली प्रतिक्रिया है उसमें कुछ में तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत है और कहीं भारतीय जनता पार्टी थोड़ा आगे है। पर 20 या 30 हजार लोगों पर हुआ सर्वे अंतिम फैसला नहीं हो सकता उसके लिए हमें 3 दिसंबर का इंतजार करना होगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जब 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे तो हर जगह कांग्रेस की सरकार बनती हुई साफ नजर आएगी।
अभिषेक ने कहा कि मध्य प्रदेश में हम 130 सीटों से अधिक जीतेंगे वहीं राजस्थान में 100 सीटों से ज्यादा आने का दावा किया छत्तीसगढ़ में बोले कि हम शानदार वापसी करेंगे तेलंगाना और मिजोरम में हम जबरदस्त मजबूत होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बड़े मुद्दे हैं लोगों ने भाजपा की विफलता पर वोट दिया है। और लोग आज के समय में कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों के साथ देख रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि हम जरुर सफल होंगे, वह बोले कि मध्य प्रदेश में भाजपा को पता है कि भाजपा सरकार नहीं बना रही है और यह बात 3 दिसंबर को साफ हो जाएगी।





