नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में टीआरपी मॉल के गेम जोन में आग लग गई है। इस हादसे में तीन बच्चों की जलने से मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझा रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रशासन को बचाव व राहत कार्य के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया है।





