नई दिल्ली। पाकिस्तान के आम चुनाव के नतीजे अभी तक नहीं आए हैं। अभी तक के नतीजों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित उम्मीदवार सबसे ज्यादा सीटें जीते हैं। इसी के साथ दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने जेल से देश की जनता के नाम संदेश दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान इस समय अदियाला जेल में बंद हैं। इमरान ने जेल से ही एआई निर्मित ‘विजेयी’ भाषण दिया। एक्स पर, पूर्व प्रधान मंत्री ने कहा
बता दें कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव के अंतिम नतीजों की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पीटीआई और पीएमएल-एन ने ने आम चुनावों में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।





