क्रांति के अग्रदूत राजीव जी आज भी हम युवाओं के हृदय में वास करते हैं – श्रीनिवास
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की सोच एक क्रांतिकारी सोच थी जिसने युवा भारत की नींव रखी। आज हम जिस डिजिटल क्रांति के दौर में हैं उसकी बुनियाद देश में राजीव गांधी ने रखी थी। राजीव जी ने ही उम्र सीमा कम करके युवाओं को वोटिंग की ताकत दी।

श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि आज़ादी की लड़ाई के दौरान बापू ने गांवों की मजबूती का सपना देखा था, उस सपने को पूरा किया- राजीव गांधी जी ने। पंचायती राज के जरिए उन्होंने अधिकार और ताकत गांवों की चौखट पर लाकर रख दिए। देश में जब अस्थिरता का माहौल आया; पंजाब से लेकर असम तक असंतोष पनपा, तो राजीव गांधी जी ने बापू के मार्ग पर चलते हुए शांति समझौतों के जरिए देश को एक रखा। राजीव जी जो कर गए देश के लिए, वो विरले ही कर पाएंगे।
इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान शिविर में शामिल हुए।
इस दौरान रक्तदान शिविर में लगभग 400 यूनिट रक्तदान हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, राज्य सभा सदस्य जेबी मैथर भी इस रक्त दान शिविर में शामिल हुए।
इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय सचिव व दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद, पुष्पलता, सत्यवान गहलोत, अरुणा महाजन, शरीफा रहमान, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा, हरियाणा प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मयंक चौधरी समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





