संसद सुरक्षा, किसानों, युवाओं के बारे में बात करो तो सस्पेंड करेंगे, पब्लिक इंटरेस्ट इश्यू पर चर्चा से बचना चाहती है बीजेपी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव रक्षा रमैया ने संसद में हुई चूक और सांसदों के निलंबन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। डीबी न्यूज़ नेटवर्क से बातचीत के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव रक्षा रमैया ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि संसद सुरक्षा में चूक केंद्र की बड़ी लापरवाही रही, अब असल मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सांसदों का निलंबन किया जा रहा है।
संसद सुरक्षा चूक पर सवाल करने पर निलंबन
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव ने कहा है कि यह मर्डर ऑफ़ डेमोक्रेसी है। जो भी विपक्षी सांसद आपसे संसद सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल करेगा उसे आप सस्पेंड कर देंगे? केंद्र सरकार से अडानी के बारे में बात करो तो सस्पेंड करेंगे, किसानों के बारे में बात करो तो सस्पेंड करेंगे। सरकार को जनहित के मुद्दों पर चर्चा से बचने का एक बहाना चाहिए। उन्होंने कहा जनता इनके बारे में सब जान चुकी है। हमारा भारत जीडीपी में पीछे जा चुका है। पहले तो हम यूरोप, सिंगापुर और हांगकांग से कंपेयर करते थे। अब इनका जो मैनेजमेंट है वह बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे जा चुका है। इनका जो एजेंडा है वह बिल्कुल नॉन प्रोसेस एजेंडा है। बीजेपी के लोग केवल स्वयं और स्वयं के नेताओं का डेवलपमेंट करते हैं।
डेवलपमेंट बीजेपी का कभी एजेंडा ही नहीं रहा
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि इस के खिलाफ हम कर्नाटक में भी आज एक प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जब तक संसद सदस्यों की बहाली नहीं होती तब तक हम यह प्रोटेस्ट जारी रखेंगे। अगर संसद में सदस्य ही नहीं होंगे तो पब्लिक इंटरेस्ट इश्यू पर चर्चा कैसे होगी। वह 2014 में तो बोलते थे कि 15 लाख देंगे सबको पर अब हर इंडियन के ऊपर 2 लाख का लोन बन चुका है। इंडियन इकोनॉमी लगातार गिर रही है। असल में डेवलपमेंट बीजेपी का कभी एजेंडा ही नहीं रहा, वह सिर्फ धर्म की राजनीति करते हैं।
दरअसल, 13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद गए थे। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त सदन की कार्रवाई चल रही थी। सांसदों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया था और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर विपक्षी दल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे हैं। यहां बता दें कि संसद से अब तक 146 सांसदों के निलंबन को कार्यवाई की गई है, जिसके खिलाफ आज देश भर में कांग्रेस नेता और विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं।





