नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर मुद्दे पर फिर आक्रामक तेवर अपनाए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे को नाटक बताते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। रमेश ने कहा कि एक साल से अधिक वक्त बीत चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करने का ‘अभी तक समय नहीं मिला’ है।
जयराम रमेश ने पिछले साल मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर हुए ‘नाटक’ की याद दिलाई और आधिकारिक एक्स हैंडल पर फटे हुए त्यागपत्र की तस्वीर साझा की। रमेश ने कहा, ‘‘ठीक एक साल पहले, इंफाल में इस्तीफे का एक बड़ा नाटक हुआ था।’





