नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री अब थोड़ी देर में भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। जयराम रमेश ने आगे कहा, प्रधानमंत्री कह रहे थे ट्रेलर-ट्रेलर। ये उनकी प्रचंड नैतिक और राजनीतिक हार है।

वहीं, शिसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, अगर कांग्रेस 100 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करती है, तो इंडी गठबंधन सत्ता में आएगा। कांग्रेस पार्टी 150 लोकसभा सीटों के आंकड़े तक भी पहुंच सकती है। अगर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती है, तो प्रधानमंत्री कांग्रेस पार्टी से होगा। यह देश की इच्छा है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें।
बता दे मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे हुई मतगणना के अनुसार, शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अपनी बढ़त बनाई हुई है। एमपी में भाजपा सभी 29 सीटों पर क्लीन स्वीप की ओर आगे बढ़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस के गढ़ रही छिंदवाड़ा सीट पर भाजपा के बंटी साहू आगे चल रहे हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशियों को सभी सीटों पर बढ़त मिल रही है।





