मुंबई। कांग्रेस ने रायबरेली व अमेठी से लोकसभा प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। राहुल गांधी रायबरेली व केएल शर्मा को अमेठी से उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद उन अटकलों को विराम गया, जिसमें प्रियंका गांधी को अमेठी या रायबरेली से लड़ाने की बात कही जा रही थी। कांग्रेस का कहना है कि रणनीति के तहत फिर एक बार प्रियंका गांधी को चुनावी राजनीति से दूर कर रखा है। भाजपा के नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी का खेमा नहीं चाहता है कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ें। जयराम रमेश ने इसके पीछे के कारण बताए हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि प्रियंका जी धुआंधार प्रचार कर रही हैं। वह अकेली नरेंद्र मोदी के हर झूठ का जवाब सच से देकर उनकी बोलती बंद कर रही हैं। इसीलिए यह जरूरी था कि उन्हें सिर्फ अपने चुनाव क्षेत्र तक सीमित ना रखा जाए। प्रियंका जी तो कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन पहुंच जायेंगी।





