हरदा। हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है। बुधवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश की मोहन सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।
जीतू पटवारी ने कहा कि हमने प्रदेश में भू माफिया रेत माफिया सुना था लेकिन भाजपा के राज्य में बारूद माफिया भी पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कुर्सी से चिपके हुए बैठे हैं, उनको घटना वाले दिन ही मौके पर आकर परेशान लोगों से मिलना था।
जीतू पटवारी ने सरकार से मांग की है कि हादसे में जो घायल हुए हैं उन्हें 10 लाख और जिनकी मौत हुई है। उन्हें एक करोड़ रुपये की सहायता राशि तत्काल जारी की जाए।
जीतू पटवारी ने रेस्क्यू अभियान पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस तरह यहां ताबड़तोड़ पोकलेन मशीन जमीन खोद रही है उसे लगता है कि सरकार लाशों को निकालना नहीं उन्हें दफनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना हुई है और फोरेंसिक का एक भी अधिकारी नहीं है





