छिंंदवाड़ा। भाजपा की बढ़त पर कमल नाथ बोले-छिंदवाड़ा मेरा परिवार है। मतदाताओं का फ़ैसला शिरोधार्य है। मैंने अपना पूरा जीवन छिंदवाड़ा की सेवा में लगाया है और अपनी अंतिम सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा।
मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने जी-जान से मेहनत की है। हमें आगे और संघर्ष करना है और स्वर्णिम छिंदवाड़ा का निर्माण करना है। मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।
पूर्व सीएम कमल नाथ का गढ़ आखिरकर ढह ही गया। छिंदवाड़ा कांग्रेस का कितना मजबूत गढ़ था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इमरजेंसी और 2014, 2019 की मोदी लहर में भी कांग्रेस को हार नहीं मिली। बीते दो विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने सातों की सातों सीट कांग्रेस को ही मिली। नगर निगम और जिला पंचायत चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराया





