नई दिल्ली। भारत के प्रखर राष्ट्रवादी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन सम्पर्क क्रान्ति परिवार द्वारा नारी शक्ति को समर्पित सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुष्का कुशवाहा को कथक के क्षेत्र उनकी उपलब्धियों को नारीशक्ति के रूप में एक अनुकरणीय उदाहरण मानते हुए राष्ट्रीय तेजस्विनी सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक समारोह में ग्वालियर की अनुष्का कुशवाहा को कथक के क्षेत्र उनकी उपलब्धियों को नारीशक्ति के रूप में एक अनुकरणीय उदाहरण मानते हुए सम्पर्क क्रान्ति परिवार संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा, प्रख्यात नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी एवम पद्मश्री कमलिनी अस्थाना के द्वारा कत्थक नृत्यांगना के रूप में राष्ट्रीय तेजस्विनी सम्मान” 2024 से अलंकृत किया गया। अनुष्का कुशवाहा गत पांच वर्ष से कथक का प्रशिक्षण अपनी गुरु डॉ. मोनिका श्रीवास्तव से ले रही है। अनुष्का कुशवाहा ने यह सम्मान मिलने पर इसका श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता तथा अपने परिजनों को दिया है।





