ग्वालियर। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुक्रवार की सुबह ग्वालियर आये। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार के निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुये सिंगार ने कहा कि नर्सिंग घोटाला प्रदेश का एक और सबसे बड़ा घोटाला है। नर्सिंग घोटाले पर कांग्रेस विधानसभा में भाजपा सरकार को घेरेगी।
उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले स्थिति काफी भिन्न हैं। मतदान से जो संकेत मिले हैं, उससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच बराबर की टक्कर है।उनका दावा था कि 12-14 सीटें कांग्रेस जीतने की स्थिति में हैं। उन्होंने जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत है, उनके नाम भी गिनाये। सिंगार का कहना है कि ग्वालियर-चंबल की चारों सीटों पर कांटे की टक्कर है और चारों सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की एक दल की घोषित सदस्यता है।इसके बाद भी भाजपा में शामिल होने का दावा कर रहे हैं।इस सवाल पर उमंग सिंगार ने बचने का प्रयास किया। काफी घेरने पर उनका कहना था कि विधान के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
उमंग सिंगार ने बड़ी-बड़ी बाते करने वाले नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि जो नेता अपना बूथ नहीं जीत सकते हैं, उन्हें खुद ही कांग्रेस छोड़ जाना चाहिये।





