भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव कर डाला है। कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने यह बड़े बदलाव कर डाले हैं। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस में बदला करते हुए कांग्रेस को युवाओं के भरोसे कर दिया है। जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ उंगस सिंघार नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इस बदलाव के कई कारण बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी देते हुए जातिगत समीकरणों को साधने की पूरी कोशिश की। राऊ से विधायाक जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाय, तो ओबीसी वर्ग से आते हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गंधवानी सीट से विधायक हैं, वे आदिवासी वर्ग से ताल्लुक रखते है। भिंड के अटेर सीट से विधायक हेमंत कटारे ब्राह्मण समाज से है, जिसे पार्टी ने उपनेता प्रतिपक्ष बनाया है। उनके पिता स्वर्गीय सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।
जीतू पटवारी ओबीसी गर्व के बड़े नेता है, चुनाव में हुई हार के बाद भी उन्हे राहुल गांधी की पसंद माना जा रहा है। उमंग बड़ा आदिवासी वर्ग से आते हैं और मालवा-निमाड़ में आदिवासियों में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है। साथ वे धार की गंधवानी सीट से कभी चुनाव नहीं हारे। हेमंत कटारे ब्राह्मण समाज हैं, उनका ग्वालियर-चंबल में अच्छा प्रभाव माना जाता है।
बताया जाता है कि जीतू पटवारी इंदौर की राऊ विधानसभा सीट से विधायक थे, लेकिन इस बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करन पड़ा। जीतू पटवारी ओबीसी वर्ग से आते हैं और उन्हे राहुल गांधी करीबी माना है।





