तेलंगाना। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में तेलंगाना विधानसभा चुनाव-प्रचार का आज आखिरी दिन है। वोटिंग से पहले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तेलंगाना में बीजेपी की जीत को लेकर भरोसा जताया।
पिछड़े समुदाय का नेता बनेगा तेलंगाना का सीएम- पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी तो पिछड़े समुदाय के एक नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह की प्रतिक्रिया मैंने वारंगल में देखी है, उससे मुझे यकीन है कि बीजेपी यहां सभी सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही राज्य की कमान पिछड़े समुदाय के नेता को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी तेलंगाना में जीतेगी और डबल इंजन की सरकार राज्य को विकसित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। बीजेपी बीआरएस और कांग्रेस को हराकर यहां सरकार बनाएगी।





