नई दिल्ली। देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर आडवाणी जी को बधाई दी है। हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी का भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी ने जीवन जमीनी स्तर पर काम करते हुए अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और उप प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि वे हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।





