रायपुर। पांच राज्यों में सरकार किसी की भी बने, लेकिन लोगो को सस्ता सिलिंडर मिला तो तय है। दरअसल छत्तीसगढ़ समेत देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में रसोई गैस सिलिंडर के दाम पर पार्टियों ने जमकर दांव खेला है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सिलिंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने, भाजपा ने 500 रुपये में हर गरीब परिवार को सिलिंडर देने का एलान किया है। प्रदेश में भाजपा ने 450 रुपये में तो कांग्रेस ने 500 रुपये में सिलिंडर देने और राजस्थान में कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को 400 रुपये में गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस-भाजपा समेत तीसरे मोर्चे ने कम कीमत पर सिलिंडर देने का वादा किया है। यानी सरकार किसी की भी बने, लोगों को सस्ता सिलिंडर मिलने की पूरी उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने 450 रुपये में तो कांग्रेस ने 500 रुपये में सिलिंडर देने और राजस्थान में कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को 400 रुपये में गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है। तेलंगाना और मिजोरम में भी कांग्रेस-भाजपा समेत तीसरे मोर्चे ने कम कीमत पर सिलिंडर देने का वादा किया है। यानी सरकार किसी की भी बने, लोगों को सस्ता सिलिंडर मिलने की पूरी उम्मीद है।





