नई दिल्ली। देश में प्याज का पर्याप्त स्टॉक है। फिर भी जमाखोरी के कारण लगातार बढ़ रही कीमतों को थामने के लिए सरकार ने एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेचना शुरू कर दिया है। जमाखोरों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए इस महीने के तीसरे हफ्ते तक देश भर में सस्ती दर पर प्याज मिलने लगेगा।
सरकारी एजेंसियां अन्य सहकारी समितियों और बड़ी खुदरा चेन के साथ करार करने में जुट गईं हैं। बफर स्टॉक में 4.70 लाख टन प्याज है। उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्याज बेचने वाली वैन को हरी झंडी दिखाई।





