मुरैना । मुरैना के पुलिस मैदान में आयोजित चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी के लिए छटपटा रही है। भांति भांति के खेल खेल रही है। आपके भविष्य को बर्बाद करने के लिए कांग्रेस जुटी हुई है। यह धार्मिक तुष्टीकरण को अपना रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस का राज्य है। वहां सरकार ने जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं। उन्हें रातों रात ओबीसी घोषित कर दिया। देश के गणमान्य लोगों ने चर्चा की। सबने सोच समझ कर तय किया। देश का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। कांग्रेस ने धोखेबाजी की। पिछले दरवाजे से किया। उस बाबा साहब की पीठ में छुरा भौंक दिया। तुष्टीकरण में डूबी कांग्रेस कर्नाटक का माडल पूरे देश में लागू करना चाहती है।
कांग्रेस पिछड़ों, आदिवासियों का हक छीनने का षड़यंत्र कर रही है। धर्म के नाम पर आरक्षण देने का नोट कांग्रेस नोट लेकर आई थी। ओबीसी को जो 27 फीसद आरक्षण मिलता है। उस आरक्षण का एक हिस्सा काटकर के मजहब के नाम पर दिया जाएगा। कांग्रेस ने अपने 2014 के घोषणापत्र में धर्म के आधार पर आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का वायदा किया था।
मुरैना में पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे बढ़ चढ़ कर कह रहे हैं कि आपकी सम्पत्ति का एक्सरे होगा। आपकी आलमारी में क्या पड़ा है, माता बहन ने डिब्बे में क्या रखा है। एक्सरे करके खोजा जाएगा। आप जो कमाई करते हैं, हमारी माता बहनों के पास स्त्रीधन होता है। मंगलसूत्र हो या छोटा मोटा गहना हो इसे पवित्र माना जाता है। कांग्रेस उसे बांटने का जतन कर रही है। उनका मैनीफेस्टो मुस्लिम लीग का सोच वाला है। उसे बांटने की सार्वजनिक घोषणा कर रही है। इनका मेनीफेस्टो पूरी तरह मुस्लिम लीग की सोच का है। एक्सरे करके लूट की योजना बना रहे है। आपकी संपत्ति छीनने का अधिकार देंगे क्या। इतना ही नहीं, इससे भी संतुष्ट नहीं है। ये स्वर्गवास के बाद भी आपकी संपत्ति है जो बेटे या बेटी को मिलनी चाहिए। वह भी कांग्रेस सरकार छीन लेगी। आपकी कमाई का आधे से ज्यादा कांग्रेस छीन लेगी। कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे, यह मोदी की गारंटी है। इसमें आपकी भी बड़ी भूमिका है। सभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेशा भाजपाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।





