सीबीआई, ED की कार्रवाई पर बोले – भाजपा के इशारे पर चलने वाले संस्थान
नई दिल्ली। संसद में हुई चूक को लेकर अब राजनीति गरमा गई है। विपक्षी पार्टियां संसद में हुई चूक को लेकर भाजपा पर हमला बोल रही हैं। वहीं अब कांग्रेस ने भी संसद में हुई चूक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डीबी न्यूज नेटवर्क से बातचीत के दौरान संसद में हुई चूक को लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े किए।
भाजपा सांसद ने प्रवेश पास उपलब्ध कराए
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि संसद में आक्रमण होना सुरक्षा में चूक है इससे बड़ा चिंता का विषय दूसरा है जो सांसद है जिसने पास उपलब्ध कराए वह बीजेपी के हैं। इस पर बीजेपी चर्चा से बचना चाहती है। चुनाव के जो नतीजे आए हैं उससे लोगों को भी लग रहा है कि इलेक्शन कमीशन जो है वह एक तरफा काम कर रहा है चुनाव में धांधली भी हुई है। इस चर्चा से बचने के लिए और ध्यान भटकाने के लिए यह सब ड्रामा किया गया है। जितने बड़े घटनाक्रम पूरे देश में पिछले सालों में हुए हैं, आप ध्यान दीजिए एक घटना घटती है फिर दूसरी घटना उसी के तुरंत बाद होती है। ताकि मुख्य घटना पर लोग ध्यान न दें। यह बीजेपी लगातार कर रही है, और बीजेपी का यह फार्मूला है।
उन्होंने कहा कुछ छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों को फंसा दिया जाएगा। क्योंकि भाजपा की सरकार है। बातें भले ही बड़ी की जाती हैं, विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कर रहे हैं और कहते हैं की सबसे बड़ा हमारा नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि मान लीजिए अगर यह बेरोजगार लोग नहीं होते अगर सही में कोई आतंकवादी होता तो उसे संसद में बड़ी चूक हुई है। मैं तो कहूंगा यह जान पूछ कर की गई है।
भाजपा के पास नेता धुलाई की मशीन उपलब्ध, जाते ही धूल जाते पाप
निश्चित रूप से यह देख लीजिए कि किसी भी स्टेट में जिस नेता से इनको दिक्कत होती है उस पर यह सीबीआई, ED की कार्रवाई करते हैं। और ऐसी स्टेट में यह कार्रवाई करते हैं जैसे कि महाराष्ट्र और अन्य स्टेट है जो नेता उनको छोड़कर चले गए थे उनके ऊपर कारवाई की गई। जैसे ही उन नेताओं ने वापस बीजेपी में एंट्री की वैसे ही उनके सारे केस कहां चले गए किसी को कुछ पता नहीं चला।
उन्होंने आगे कहा कि यह सारे क्वेश्चन हैं, यह बड़ी बहस का मुद्दा है। बीजेपी ने जितने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। वह आज सबके सब गायब हो गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गंगा मैया से भी कोई बड़ी नदी यह लेकर आ गए हैं अपनी पार्टी में जिनको यह खुद अपराधी बोलते हैं। भ्रष्टाचारी बोलते हैं उस नदी में यह उनकी खुद डुबकी लगवाते हैं और बाहर निकलते हैं। और फिर वह सभी नेता साफ हो जाते हैं।





