भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूरी भारतीय युवक कांग्रेस राहुल जी के हर कदम पर साथ, लोगों को बताया जा रहा है कि आखिर क्यों कांग्रेस की सरकार आना जरूरी – पाढ़ी
नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद्र पाढ़ी ने बीजेपी पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि युवा कांग्रेस रोजगार और न्याय के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए देशभर में “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” आयोजित कर रही है। इस यात्रा में मणिपुर से मुंबई तक राहुल जी देश के युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे और देशभर में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई किसानों की दुर्दशा, महिला सुरक्षा, न्याय और रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा यह अन्याय के विरुद्ध न्याय का युद्ध है। जिसमें राहुल गांधी देश के हर वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नीतियों को लेकर गंभीरता से आलोचना की, कहा कि युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है, और रोजगार के नाम पर ठगी की गई है। राहुल गांधी ने मुंबई से मणिपुर तक चलाई गई “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के माध्यम से युवा कांग्रेस ने रोजगार दो न्याय दो कैंपेन का आयोजन किया है, जिसमें युवाओं को रोजगार और न्याय के मुद्दों पर जागरूक किया जा रहा है। और बताया जा रहा है कि आखिर क्यों कांग्रेस की सरकार आना जरूरी है।
राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से देशभर में हर शहर, गाँव और सभी जगह लोगों से मिलकर उनकी बात सुनी है। और उन्हें केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरूक किया है। जनता को युवा कांग्रेस के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि रोजगार, न्याय, और युवाओं के हक के मुद्दे पर चर्चा को बढ़ावा देना जरूरी है और केंद्र सरकार को युवाओं और देश के तमाम मुद्दों पर जवाब देना होगा।
पूर्णचंद्र पाढ़ी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि असम की सरकार ने यात्रा में व्यवधान पैदा करने की अनेकों कोशिश की पर हम राहुल गांधी के सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं हम उनकी पुलिस की बैरिकेडिंग से नहीं डरे और भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से सफलतापूर्वक निकली। असम की जनता की आवाज बने हैं राहुल गांधी और इस बात को पूरे देश ने देखा है।





