तेलंगाना। राहुल गांधी ने तेलंगाना में खाना डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय की दर्द भरी दास्तां सुनी। खाना डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉय ने राहुल गांधी से बातचीत के दौरान कहा कि एक आर्डर डिलीवर करने पर हमको ₹40 मिलते थे। लेकिन अब ऑर्डर डिलीवर करने पर हमको ₹20 मिलते हैं। पहले पेट्रोल सस्ता हुआ करता था। लेकिन आज पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि हम जो आर्डर लगाते हैं उसमें से आधा पैसा हमारा पेट्रोल में चला जाता है। कंपनी वाले हमें इंश्योरेंस और पीएफ भी नहीं देते हैं। अभी हमें कंपनी से भी कोई प्रॉफिट नहीं मिल रहा है ना ही कोई गवर्नमेंट से प्रॉफिट मिलता है। हम लोगों ने डिग्री की हुई है। लेकिन हम डिलीवरी बॉय का काम करते हैं और हमारी इस काम में कोई भी इज्जत नहीं है हम डोंकी के नाम से जाने जाते हैं।
डिलीवरी बॉय ने कहा कि कुछ काम नहीं मिलने के चलते हम लोग डेली बेसिस पर यह काम कर रहे हैं। अगर इससे अच्छा कुछ और काम हमें मिलता तो हम जरूर करते लेकिन हमें कोई काम नहीं मिला है। हम डेली बेसिक पर काम कर रहे हैं आज का पैसा हमें कल मिलता है और कल का पैसा हमें परसों मिलता है। हम लोग सबको खाना खिला कर 4:00 से 5:00 बजे खाना खाते हैं। ऑर्डर के लिए हम नाइट में रोड पर ही सो जाते हैं। हम लोग बहुत ज्यादा प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं।





