db News Network

Home » राहुल गांधी बोले- भारत जोड़ो यात्रा राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा से प्रेरित थी

राहुल गांधी बोले- भारत जोड़ो यात्रा राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा से प्रेरित थी

0 comments 36 views 2 minutes read

राहुल गांधी ने कहा कि राजशेखर रेड्डी एक सच्चे जननायक थे। उन्होंने समर्पण भाव से काम किया और राज्य के लोगों के साथ साथ देशवासियों के दिलों में भी नई प्रेरणा जागृत करने का काम किया। कांग्रेस सांसद ने यह उम्मीद भी जताई कि राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। राहुल के अनुसार, वाईएस शर्मिला में भी आंध्र प्रदेश के लोगों के प्रति राजशेखर रेड्डी जैसी ही भावना और स्नेह है। आपको बता दें कि वाई एस शर्मिला आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। राजशेखर रेड्डी वर्ष 2004 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 2009 के सितंबर महीने में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने आंध्र प्रदेश में पदयात्रा के जरिये बड़ा जनसंपर्क अभियान चलाया था। माना जाता है कि राज्य में चुनावी माहौल बदलने में इस पदयात्रा का अहम योगदान रहा।

राहुल गांधी ने कहा, ‘आज राजशेखर रेड्डी की जयंती है। वे सही मायने में जननेता थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों का दर्द महसूस किया। मैंने निजी तौर पर राजशेखर रेड्डी से बहुत कुछ सीखा। मेरी भारत जोड़ो यात्रा राजशेखर रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश में निकाली गई यात्रा से ही प्रेरित थी। मुझे उनकी यात्रा का वो दृश्य याद है जब वे गर्मी और बारिश के बीच पदयात्रा कर रहे थे। हमने उस यात्रा से कुछ विचारों को लिया और भारत जोड़ो यात्रों में शामिल किया।’ कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर आज राजशेखर रेड्डी जीवित होते तो आंध्र प्रदेश पूरी तरह से अलग तरह का राज्य होता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आगे कहा, ‘शर्मिला जी उनकी बेटी हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे राजशेखर रेड्डी की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। वह ऐसा कर पाएंगी। उनमें भी राजशेखर रेड्डी की तरह आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए वही भावना और स्नेह है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी राजशेखर रेड्डी की जयंती पर उन्हें और उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने सितंबर, 2022 से जनवरी, 2023 के बीच कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा की थी जिसे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नाम दिया गया था।

Leave a Comment

चंचल गोयल, अभिभावक, ग्वालियर, एमपी

मैंने अपने 15 साल के शिक्षा के क्षेत्र में अनुभव के आधार पर देखा है कि प्राइमरी टीचर्स की बॉन्डिंग बच्चों के साथ बहुत अच्छी होती है।  यह उम्र के बच्चे अपने टीचर्स को फॉलो करते हैं और पेरेंट्स से भी लड़ जाते हैं। इसलिए, स्कूल और टीचर्स पर बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चों को खुश रखें।

अगर बच्चा अच्छा परफॉर्म करने लगे, तो पेरेंट्स उसे अपना हक मान लेते हैं। पेरेंट्स को विश्वास करना चाहिए कि जिस स्कूल में उन्होंने दाखिला कराया है, वह बच्चों के लिए सही है। लेकिन अपने बच्चों का रिजल्ट किसी और के बच्चे से कंपेयर नहीं करना चाहिए। आजकल के पेरेंट्स समझदार हैं और जानते हैं कि बच्चों को कैसी शिक्षा देनी है। किसी भी समस्या के लिए वे सीधे टीचर से बात कर सकते हैं, जिससे समस्या का समाधान जल्दी हो सके।

प्रियंका जैसवानी चौहान, हेड मिस्ट्रेस, बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, ग्वालियर, एमपी

जुलाई का सत्र बच्चों के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह सबसे बड़ा वेकेशन होता है।  पेरेंट्स को बच्चों की लास्ट सेशन की पढ़ाई का रिवीजन कराना चाहिए ताकि वे आउट ऑफ रेंज न हो जाएं। शुरुआती अध्याय बच्चों की रुचि को बनाए रखने में महत्वपूर्ण होते हैं।

आगे वे कहते हैं कि प्रेशर का नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों प्रभाव होते हैं। आज की युवा पीढ़ी में 99% लोग बिजनेस और स्टार्टअप्स शुरू कर रहे हैं। पढ़ाई को लेकर बच्चों पर दबाव डालना गलत है, लेकिन भविष्य के लिए यह लाभदायक हो सकता है। बच्चों को गैजेट्स का सही उपयोग आना चाहिए, लेकिन उन पर पूर्णतः निर्भर होना गलत है।

तुषार गोयल, एचओडी इंग्लिश, बोस्टन पब्लिक स्कूल, आगरा, यूपी

वेकेशंस के दौरान बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह नहीं हटानी चाहिए। स्कूल द्वारा दिए गए प्रोजेक्ट्स को धीरे-धीरे  करने से पढ़ाई का दबाव नहीं बनता। जब पढ़ाई फिर से शुरू होती है, तो बच्चों को अधिक दबाव महसूस नहीं होता। आजकल स्कूल बहुत मॉडर्नाइज हो गए हैं जिससे बच्चों को हेल्दी एटमॉस्फियर और खेल-खेल में सीखने को मिलता है।

एडमिनिस्ट्रेशन को बुक्स का टाइम टेबल सही तरीके से बनाना चाहिए ताकि बच्चों पर वजन कम पड़े। स्कूल में योग और एक्सरसाइज जैसी गतिविधियाँ भी शुरू होनी चाहिए ताकि बच्चे फिट रहें और उन्हें बैक प्रेशर न हो। टीचर और पेरेंट्स के बीच का कम्यूनिटेशन गैप काम होना चाहिए। बच्चों का एडमिशन ऐसे स्कूल में करें जिसका रिजल्ट अच्छा हो, भले ही उसका नाम बड़ा न हो।

डॉ. नेहा घोडके, अभिभावक, ग्वालियर, एम

बच्चों को पढ़ाई की शुरुआत खेलते-कूदते करनी चाहिए ताकि उन्हें बोझ महसूस न हो। पेरेंट्स की अपेक्षाएं आजकल बहुत बढ़ गई हैं,  लेकिन हर बच्चा समान नहीं होता। बच्चों को अत्यधिक दबाव में न डालें, ताकि वे कोई गलत कदम न उठाएं। वे आगे कहती हैं कि आजकल बच्चे दिनभर फोन का उपयोग करते रहते हैं, और पेरेंट्स उन्हें फोन देकर उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। पेरेंट्स को बच्चों पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें कम से कम समय के लिए फोन देना चाहिए।

दीपा रामकर, टीचर, माउंट वर्ड स्कूल, ग्वालियर, एमपी

हमारे स्कूल में पारदर्शिता पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आजकल के समय में पेरेंट्स अपने काम में व्यस्त रहते हैं और बच्चों की पढ़ाई पर समय कम दे पाते हैं। स्कूल द्वारा टेक्नोलॉजी की मदद से बच्चों का होमवर्क पेरेंट्स तक पहुँचाया जाता है ताकि वे बच्चों पर ध्यान दे सकें।

पेरेंट्स को बच्चों को गैजेट्स देते वक्त ध्यान रखना चाहिए की वह उसका कितना इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें मोबाइल का कम से कम उपयोग करने देना चाहिए। अगर आप अपने बच्चों के सामने बुक रीड करेंगे तो बच्चा भी बुक रीड करने के लिए प्रेरित होगा।

दीक्षा अग्रवाल, टीचर, श्री राम सेंटेनियल स्कूल, आगरा, यूपी

वर्तमान समय में बच्चों को पढ़ाने की तकनीक में बदलाव आया है, आजकल थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल बेस्ड लर्निंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आजकल पेरेंट्स भी पहले से बेहद अवेयर हैं, क्योंकि अब बच्चों के करियर पॉइंट ऑफ व्यू से कई विकल्प हमारे सामने होते हैं जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों के साथ प्रॉपर कम्युनिकेट करें।

अंकिता राणा, टीजीटी कोऑर्डिनेटर, बलूनी पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा, यूपी

वर्तमान समय में बच्चों को पढ़ाने की तकनीक में बदलाव आया है, आजकल थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल बेस्ड लर्निंग पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आजकल पेरेंट्स भी पहले से बेहद अवेयर हैं, क्योंकि अब बच्चों के करियर पॉइंट ऑफ व्यू से कई विकल्प हमारे सामने होते हैं जरूरी है कि पेरेंट्स बच्चों के साथ प्रॉपर कम्युनिकेट करें।