नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 10वां दिन है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित किया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति का जिक्र किया।
राहुल गांधी ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के पीछे न्याय की सोच है। जिसके 5 स्तंभ हैं। 1. युवा न्याय 2. भागीदारी 3. नारी न्याय 4. किसान न्याय 5. श्रमिकों के लिए न्याय। इन सभी मुद्दों को ध्यान रखते हुए कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम आपके सामने एक महीने में रखेगी।
रामलला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, यह एक राजनीतिक कार्यक्रम था। यह पूछे जाने पर कि अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के बारे में और वह देश में उत्पन्न हुई लहर का मुकाबला कैसे करेंगे?
राहुल गांधी ने कहा ऐसा कुछ नहीं है कि कोई लहर है। मैंने पहले भी कहा था कि यह भाजपा का राजनीतिक कार्यक्रम है और नरेंद्र मोदी जी ने वहां एक समारोह और एक शो किया, यह अच्छा है।





