नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री धर्मपुरी श्रीनिवास का निधन हो गया। उनके परिवार के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार सुबह 3 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 76 बताई जा रही है।
बता दें कि श्रीनिवास ने तत्कालीन आंध्र प्रदेश में मंत्री, सांसद और पीसीसी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनके दो बेटे हैं, उनके एक बेटे धर्मपुरी अरविंद वर्तमान में निजामाबाद के सांसद हैं। उनके बड़े बेटे संजय पहले निजामाबाद के मेयर रह चुके हैं।





