नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में भोपाल, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़, होशंगाबाद और बैतूल समेत सागर सीट भी शामिल है। इन सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। इनमें गुना, राजगढ़ और विदिशा में सबसे ज्यादा मुकाबला है।
गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजगढ़ में दिग्विजय सिंह और विदिशा सीट पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनावी अखाड़े में प्रमुख चेहरे हैं।
ताजा रुझानों के मुताबिक विदिशा सीट पर शिवराज सिंह चौहान शानदार जीत की ओर बढ़ रहे हैं। गुना में भी सिंधिया बड़ी जीत हासिल करने की ओर अग्रसर हैं, जिससे भाजपा की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं। वहीं दिग्विजय सिंह अपने गढ़ में पीछे चल रहे हैं।





