भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों के अनुसार भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा को राज्य में प्रचंड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया है। शिवराज ने लिखा है- भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय।
शिवराज ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि एमपी के मन में मोदी, मोदी के मन में एमपी। इस जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को है। हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे।
शिवराज ने लिखा कि आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।





