भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। यह पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। पीढ़ी परिवर्तन है और मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है , लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है। मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें।
पूर्व मुख्यमंत्री ने शिवराज ने आने वाली भूमिका को लेकर कहा कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य लोकसभा की 29 सीट जीतना है।





