हैदराबाद। लोकसभा चुनाव से पहले दक्षिण भारत में भाजपा को झटक लगा है। तेलंगाना में भाजपा को झटका देते हुए पार्टी नेता और पूर्व सांसद एपी जितेंद्र रेड्डी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुंशी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें इसका गिफ्ट भी दिया। तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने जितेंद्र रेड्डी को एक आदेश में राजधानी दिल्ली में तेलंगाना सरकार के विशेष प्रतिनिधि और सरकार के खेल मामलों के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया। यह पद राज्य मंत्री के बराबर होता है।
महबूबनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने चाहते थे जितेंद्र
जितेंद्र रेड्डी महबूबनगर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के टिकट के चाहते थे, लेकिन भाजपा ने यहां से डी के अरुणा को टिकट देकर मौदान में उतार दिया है।





