नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस के नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेकर जमकर निशाना साधा, कहा हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दल-दल में धकेला।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी टीम के साथ काम करने की योजना और युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका निभाने की बात कही, उन्होंने अपने संगठन के सभी सदस्यों के साथ मिलकर, उनका सहयोग और समर्थन के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है दिल्ली के युवाओं को एकत्रित करके उनकी आवाज को बुलंद करना। उनकी टीम ने रोजगार और न्याय के मुद्दों पर जोर दिया है और युवाओं के लिए नए रोजगार प्रदान करने के लिए भारतीय युवक कांग्रेस की मुहिम रोजगार दो, न्याय दो के तहत केंद्र सरकार को नींद से जगाने का काम किया है।
शुभम बोले की हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने एक महत्वपूर्ण मुहिम चलाई है “रोजगार दो, न्याय दो” जिसमें रोजगार और न्याय के मुद्दे पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि इस मुहिम के तहत दिल्ली में 1 लाख युवाओं को टच किया जा रहा है, जो बेरोजगार हैं। इसके माध्यम से वे इन युवाओं की आवाज को सुनने का प्रयास कर रहे हैं और सरकार से नौकरी और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि युवा कांग्रेस दिल्ली की टीम ने घर-घर जाकर रोजगार से जुड़ी समस्याओं का समर्थन करने का काम किया है और लोगों से इस मुहिम में शामिल होने के लिए आग्रह किया है।
शुभम शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व के साथ श्रीनिवास बीवी, कृष्णा अलावरू, कोको पाढ़ी, खुशबू शर्मा और रणविजय सिंह लोचव का आभार माना है। उन्होंने संगठन के विकास और युवा दृष्टिकोण को साकार करने को लेकर अपनी कड़ी मेहनत की बात की और चुनौतियों की सामना करने की प्रतिबद्धता जताई।





