नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी के अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है। वहीं, जयराम रमेश के हवाले से न्यूज एजेंसी ने कहा, खरगे और सोनिया को 22 जनवरी को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इसमें शामिल होने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा।
17 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने वाली रामलला की मूर्ति का नगर भ्रमण होगा। ऐसे में लाखों भक्त अपने आराध्य की झलक पाने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। इसी आशंका को देखते हुए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नगर भ्रमण पथ को छोटा करने की योजना बना रही है। हालांकि नगर भ्रमण पथ फिलहाल तय नहीं हुआ है।





