भोपाल। कांग्रेस आज प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी लंबे समय से प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन में जुटी थी। साथ ही इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज कभी भी कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव-पद का इतना लालच शोभा नहीं देता, इस्तीफा दे देना चाहिएअरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव-पद का इतना लालच शोभा नहीं देता, इस्तीफा दे देना चाहिए
जानकारी के अनुसार पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव चुनौती देंगे तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही पार्टी 50 प्रतिशत युवा चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी।





