नई दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आज विपक्षी इंडी गठबंधन ने महारैली कर भाजपा पर हमकर हमला बोला। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से लेकर कई पार्टियों ने केंद्र पर सरकारी एजेंसियों का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर विपक्षी पार्टियों को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।
खरगे ने कहा कि जब तक हम लोग मोदी और भाजपा की विचारधारा को नहीं हटाते तब तक देश में समृद्धि नहीं आ सकती। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यों में भाजपा सरकारें बनाने के लिए विपक्षी दलों, नेताओं को धमकाने के लिए संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है।





