नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मतगणना एजेंटों से अनुरोध से अनुरोध किया है कि जबतक पूरा चुनाव खत्म ना हो तक तक जीतनें वाले उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट ना मिले।
कपिल सिब्बल ने आगे कहा ईवीएम मशीनों के वोटों की काउंटिंग से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि जल्दी से जल्दी आंकड़े अपडेट करें।
वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा एनडीए के लिए एग्जिट पोल में 400 पार की भविष्यवाणी झूठी साबित हुई है। लोगों का अहंकार टूट गया है। देश की जनता अभी भी संविधान की रक्षा के लिए समर्पित है। प्रदेश में 5-10 सीटें ऐसी हैं, जिन पर करीब 7-8 हजार वोटों का अंतर है, शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।





