देश भर से दिल्ली कूच करेंगे युवा कांग्रेसी
नई दिल्ली। देश में बढ़ती बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर अब युवा कांग्रेस का विरोध जोर पकड़ता नजर आ रहा है पिछले लंबे समय से हम देखें तो यूथ कांग्रेस के बैनर तले श्रीनिवास बीवी ने और तमाम यूथ कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। इसी क्रम में दिल्ली में यूथ कांग्रेस बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर संसद का घेराव करने जा रही है। देश में बढ़ती बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस अब 20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे संसद घेरने जा रही है। युवा कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आने वाली भारतीय जनता पार्टी को 10 सालों में 20 करोड युवाओं को रोजगार देना चाहिए था पर जमीनी हकीकत यह है कि जिन लोगों के रोजगार थे वह भी बेरोजगार हो गए हैं। बेरोजगारी इस देश के लिए बहुत बड़ा सवाल है और हमारे प्रधानमंत्री इस सवाल पर पूरे 10 साल बचते नजर आए हैं। इसी को लेकर भारतीय युवक कांग्रेस श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ विशाल संसद का घेराव करेगी।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में युवक कांग्रेस बेरोजगारी सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर संसद का घेराव करने जा रही है। रोजगार दो या गद्दी छोड़ो, युवा कांग्रेस का यह घेराव दिल्ली में 20 दिसंबर सुबह 12 बजे होगा। भारतीय युवक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने कहा कि देश में युवाओं को बेरोजगार बनाकर और अडानी को मालामाल बनाने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस संसद घेराव करेगी।





