आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से उभरते फैशन डिज़ाइनर राहुल कुमार गोला ने कम उम्र में ही फैशन इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। टेंथ क्लास से ही क्रिएटिविटी का शौक रखने वाले राहुल ने स्कूल और कॉलेज में कई प्रतियोगिताएं जीतकर डिज़ाइनिंग की दुनिया में कदम रखा। एक स्कूल टीचर की प्रेरणा से उन्होंने पहला डिज़ाइन तैयार किया और तभी से उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया।
हर वर्ग के लिए डिज़ाइन—राहुल का यूनीक अप्रोच
राहुल गोला का “गोला डिज़ाइनर्स स्टूडियो” आज आगरा के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर के कई क्लाइंट्स को भी आकर्षित कर रहा है। वे ऐसे डिज़ाइन्स पर फोकस करते हैं जो केवल सेलिब्रिटी ही नहीं, आम लोग भी कंफर्ट के साथ पहन सकें। ट्रेडिशनल से लेकर एथनिक और फेस्टिवल वियर तक, राहुल की डिज़ाइन सोच हर छोटे एलिमेंट को ध्यान में रखकर की जाती है—जैसे त्योहारों के फूलों से प्रेरित पैटर्न और फैब्रिक की बारीक बुनावट तक।
फैशन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, सोच का भी हिस्सा है
राहुल का मानना है कि फैशन कभी आउटडेटेड नहीं होता, बल्कि यह सोच और आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। वे क्लाइंट्स की जरूरतों के अनुसार उन्हें स्टाइल करने में यकीन रखते हैं और मानते हैं कि दिल्ली जैसी बड़ी जगहों और आगरा जैसे शहरों में फर्क सिर्फ सोच का है, न कि फैशन का। उनका सपना है कि जब भी लोग उनके डिज़ाइन देखें, तो वो सिर्फ एक कपड़ा न होकर “राहुल गोला का स्टाइल” बन जाए।





