आगरा। उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा से ताल्लुक रखने वाले भानु प्रताप सिंह ने इवेंट मैनेजमेंट और डेस्टिनेशन वेडिंग्स की दुनिया में अपनी एक खास जगह बनाई है। 2016 में नूरे ताज नामक फैशन शो की शुरुआत कर उन्होंने फैशन की दुनिया में कदम रखा और मॉडल्स के साथ हो रही ठगी के खिलाफ एक मजबूत मंच तैयार किया। 2019 से वे डेस्टिनेशन वेडिंग्स की ओर मुड़े और गोवा, जयपुर, उदयपुर जैसे शहरों में यादगार शादियाँ आयोजित कर चुके हैं।
सोशल मीडिया से लोकप्रियता, नैतिक मूल्यों से पहचान
भानु प्रताप सिंह के अनुसार, आज के समय में सोशल मीडिया सबसे बड़ा मंच है, जहाँ से उन्हें देशभर में पहचान मिली। उनके द्वारा आयोजित नूरे ताज फैशन शो को “आज तक” जैसे राष्ट्रीय चैनल पर 24 मिनट का विशेष कवरेज भी मिल चुका है, जिसमें टीवी एक्ट्रेस हुनर हाली ने हिस्सा लिया। लेकिन भानु सिर्फ नाम कमाने में नहीं, बल्कि नैतिकता, पारदर्शिता और व्यवहारिकता को अपनी सफलता की असली पूंजी मानते हैं।
डेस्टिनेशन वेडिंग में भावनाओं का होता है आयोजन, सिर्फ इवेंट नहीं
भानु प्रताप सिंह डेस्टिनेशन वेडिंग को एक इमोशनल जर्नी मानते हैं, जहाँ परिवार वर्षों से जिस सपने को संजोए होता है, वो उनके माध्यम से साकार होता है। वे मानते हैं कि एक अच्छी वेडिंग प्लानिंग वही होती है जिसे परिवार सालों तक याद रखे और अगली पीढ़ी में भी उनका नाम दोहराया जाए। अपने अनुभव और समर्पण से उन्होंने आगरा के 1000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया है और अब वे फैशन इंडस्ट्री में फैशन गुरु के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं।





