मनु बोले – भाजपा तीन राज्यों में मुख्यमंत्री भी तय नहीं कर पाई, और हमने तेलंगाना में कैबिनेट का गठन, गारंटी का इंप्लीमेंट शुरू करके किया जनादेश का सम्मान
नई दिल्ली। आज के समय में हमारे जीवन में सोशल मीडिया का खासा महत्व है, बल्कि सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। हर खबर, जानकारी हमें इसके माध्यम से सबसे पहले मिलती है। और कुछ ही मिनटों में वह खबर देश भर में फ़ैल जाती है। इसको लेकर डीबी न्यूज नेटवर्क से बात करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के नेशनल हैड मनु जैन ने क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं।
मनु जैन का मानना है कि सोशल मीडिया एक एयर फोर्स की तरह है। इंडियन नेशनल कांग्रेस की यह कोशिश है कि सोशल मीडिया पर कैसे ताकतवर बने उसी क्रम में यूथ कांग्रेस अपने आप को लगातार लगातार मजबूत कर रहा है। सोशल मीडिया और ऑर्गेनाइजेशन लेवल पर, मुझे करीब 5 साल से ज्यादा हो गए हैं सोशल मीडिया के साथ जुड़े हुए काफी कैंपेन में हमने काम किया चाहे वह कोरोना के दौरान SOSIYC कैंपेन हो, सरकार से सवाल पूछना हो, लगातार संगठन की गतिविधियों को हाईलाइट करना या चुनावो में काम करना हो। यहां बता दें मनु जैन की शुरुआत यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया के विधानसभा संयोजक के तौर पर हुई थी और वह मध्यप्रदेश में बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले से आते हैं, परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है लेकिन काम करते हुए आगे बढ़े और आज भारतीय युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के नेशनल हैड हैं।
SOSIYC ने कोरोना काल में किया मदद कार्य
मनु जैन बताते हैं कि कोरोना काल जब हर आदमी परेशान था तब वह सोशल मीडिया के माध्यम से बस एक ट्वीट या पोस्ट करता था और SOSIYC के द्वारा हम हर संभव मदद के लिए तैयार रहते थे। कोरोना काल में हमें राहुल गांधी जी का निर्देश था कि हमें लोगो की हर संभव सहायता करनी है। कोरोना की पहली लहर में हमनें भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के नेतृत्व में हजारों मजदूरों को घर भेजने का काम किया, हम रोज करीब 15000 से 20000 ड्राई राशन किट देते थे। सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश भर से कोई भी, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मदद की गुहार लगाता था तो हम उनकी मदद करते थे। जब कोरोना का ग्राफ बढ़ना शुरू हुआ तो लोगों ने प्रधानमंत्री से मदद नहीं मांगी थी लोग SOSIYC श्रीनिवास को ट्वीट कर रहे थे और लोगों का भरोसा कोरोना के दौरान सरकार से टूट गया था।
जनादेश सर माथे, क्योंकि जनता ही जनार्दन है।
उन्होंने कहा कि जितने भी राज्यों में चुनाव हुए हमने वहां पर बहुत अच्छे से काम किया कई कई महीने हम और हमारी टीम वहां पर लगातार लगातार कम करें जिसके नतीजे हमें हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में जीत मिली तो कुछ राज्यों में हम पीछे रहे लेकिन जानादेश का सम्मान है यह कहते हुए मनु जैन ने बताया जनता चाहे तो हमें कुर्सी में बैठा सकती है और जनता ने तय किया है कि हम इन राज्यों में अपोजिशन में बैठे तो जनादेश हमें स्वीकार है यह जनता का फैसला है और हमारे यहां जनता ही जनार्दन है। लेकिन आज 8 दिन हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी अपने तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री तय नहीं कर पाई है और हमारे कैबिनेट का गठन भी हो गया है, और गारंटी का भी इंप्लीमेंट होना शुरू हो गया है।
आज की राजनीति में सोशल मीडिया की महत्ती भूमिका
मनु जैन बताते हैं पहले राजनीति बहुत ट्रेडिशनल तरीके से होती थी, ग्राउंड की राजनीति होती थी। उसी तरीके से मुद्दे उठाए जाते थे, पर अब सोशल मीडिया का युग है। इस युग में हमें सच और झूठ का निर्णय खुद लेना होगा। हमारे संगठन ने अपने आप को सोशल मीडिया की ताकत में काफ़ी मजबूत किया है। पर हमें स्वयं को पहचानना होगा कि कहीं हमें सोशल मीडिया के माध्यम से झूठ तो परोसा नहीं जा रहा। जब हम इस सच और झूठ के अंतर को पहचानने में कामयाब होंगे तभी सोशल मीडिया सही मायने में मजबूत होगा। मनु ने यह भी कहा कि अगर आप हमारे माध्यम से देश के लिए कोई बात रखना चाहते हैं कोई सवाल करना चाहते हैं तो हमसे जुड़ सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप कांग्रेस आईडियोलॉजी के ही हों, बस बात देश की होनी चाहिए, देश के लिए होना चाहिए।





