ग्वालियर। आजकल के दौर में जहां एक तरफ लोग आधुनिकता को अपनाते जा रहे हैं। और तकनीकी और लाव लश्कर को दिखाने की ओर अग्रसर हैं। वहीं मध्यप्रदेश के ग्वालियर की सड़कों पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर शहर की जनता के पांव थम गए। महंगी महंगी गाड़ियों में जाने वाले लोग भी इस नजारे को देखकर अपनी गाड़ियां रोक कर दंग रह गए। दरअसल यह नजारा था एक बारात का। बारात आधुनिकता से बहुत दूर बेहद संजीदगी की और सादगी के साथ बैलगाड़ी से निकली
इस बारात की सबसे खास बात यह थी कि यह बारात पूरी तरह से महंगी महंगी गाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से रवाना हुई। यह अनोखी बारात बैलगाड़ियों के माध्यम से अपने गंतव्य तक पहुंची। इस दौरान तकरीबन 200 लोगों को ले जाने के लिए 10 बैलगाड़ियों का प्रयोग किया गया। यह सभी बैलगाड़ियां शादी वाले घर के रिश्तेदारों और गांव खेड़े से मंगाई गई थी। जिन्हें काफी साज सज्जा के साथ सजाया गया। और उनमें लोगों को बिठाया गया। इस दौरान इस गाड़ी में लोगों के अलावा बच्चे भी बैठे हुए थे। जो की पहली बार बैलगाड़ी में बैठ रहे थे और बेहद खुश थे।





