नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति में अंधी हो चुकी है। उसे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे अच्छे लग रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के मंचों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। राहुल बाबा इस बारे में मौन हैं। कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 फिर से लागू करेंगे। केंद्र सरकार ने वहां के लोगों के साथ अन्याय किया है।





