नई दिल्ली। भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कांग्रेस को दो जीभ वाला सांप बताया। कहा कि कांग्रेस के नेता देश में कुछ और बोलते हैं और विदेश में जाकर कुछ और बोलते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसी बचकानी बातें कोई नेता नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के दौरान बोल रही थी कि मोदी प्रधानमंत्री बने तो आरक्षण खत्म कर देंगे, लेकिन अब राहुल गांधी विदेश में जाकर खुद आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जांगड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता मानसिक संतुलन खो चुके हैं





